Get App

Share Market Today: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 487 अंक उछला; निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 28 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 82,344.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 167 अंक या 0.66 फीसदी बढ़कर 25,342.75 के स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई।

Vikrant singh
अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 16:04
Share Market Today: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 487 अंक उछला; निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रहा। बीएसई मिडकैप-150 इंडेक्स 1.69 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप-250 इंडेक्स 1.81 की तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी डिफेंस शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 5 प्रतिशत तक बढ़ गया।

वहीं बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। इसके अलावा इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों के इंडेक्स 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। केवल FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स को छोड़ दे तो, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

निवेशकों ने ₹6.06 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 459.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 453.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 9.04 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इटरनल (Eternal), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), पावरग्रिड (Power Grid) और ट्रेंट (Trent) के शेयर 1.82 फीसदी से लेकर 5.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 4.26 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) सन फार्मा (Sun Pharma), इंफोसिस (Infosys) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.85 फीसदी से लेकर 2.43 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,373 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,373 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,945 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,291 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 86 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 261 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें