Get App

Share Market Today: सेंसेक्स 427 अंक उछला, तीन दिन बाद लौटी तेजी; निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज गुरुवार 11 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,900 के पास पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक समय लाल निशान में चले गए थे, लेकिन जल्द ही उन्होंने खुद को इस गिरावट से संभाल लिया

Vikrant singh
अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 16:18
Share Market Today: सेंसेक्स 427 अंक उछला, तीन दिन बाद लौटी तेजी; निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ कमाए

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 84,818.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 की तेजी के साथ 25,898.55 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी आज खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक खरीदारी ऑटो, मेटल, आईटी और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली। हेल्थकेयर, फार्मा और रियल्टी शेयरों में भी अच्ची खरीदारी दिखी। केवल ऑयल एंड गैस इकलौता सेक्टर रहा, जो आज लाल निशान में बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.54 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 466.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंत गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 464.08 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटरनल (Eternal) के शेयरों में 2.74 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 1.23 फीसदी से लेकर 2.56 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), पावरग्रिड (Power Grid) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 0.22 फीसदी से लेकर 0.96 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,341 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,341 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,450 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,741 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 150 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 85 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 166 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें