Stock Market Bloodbath: निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ स्वाहा; सेंसेक्स 1,635 अंक टूटा, दलाल स्ट्रीट पर मचा कोहराम

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1635.67 अंक यानी 2.22% टूटकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14% की गिरावट 22,422.85 के स्तर पर आ गया। क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और मिडिल ईस्ट में जंग तेज होने की आशंका ने निवेशकों को बेचैन कर दिया है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 16:23
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1635.67 अंक यानी 2.22% टूटकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14% की गिरावट 22,422.85 के स्तर पर आ गया। क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और मिडिल ईस्ट में जंग तेज होने की आशंका ने निवेशकों को बेचैन कर दिया है। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड बिकवाली भी बाजार को नीचे खींच लाई। मेटल और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक टूट गए।

मार्च महीने में सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों में करीब 10.5% की गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों की ओर से रिकॉर्ड 12.3 अरब डॉलर की बिकवाली के कारण बाजार का माहौल कमजोर हुआ। यह मार्च 2020 ( कोविड के समय) के बाद शेयर बाजार का सबसे खराब महीना साबित हुआ है।

इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026 भी आज सोमवार को खत्म हो गया। इस पूरे वित्त वर्ष सेंसेक्स में 5.3 फीसदी और निफ्टी में करीब 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। यह वित्त वर्ष 2020 के बाद का शेयर बाजार का सबसे खराब प्रदर्शन है।

निवेशकों के ₹9.71 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 412.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 422.15 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.71 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 5.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इंडिगो (Indigo), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 3.59 फीसदी से लेकर 3.95 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में बंद
वहीं सेंसेक्स के बाकी 2 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहा। वहीं पावरग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 0.27 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,593 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,593 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 876 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,563 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 64 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 1,546 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।