Share Market: RBI के फैसलों से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 715 अंक उछला, निवेशकों ने ₹4 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने अक्टूबर महीने की शुरुआत तेजी के साथ की है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार 1 अक्टूबर को दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 80,983.31 पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 16:09
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने अक्टूबर महीने की शुरुआत तेजी के साथ की है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार 1 अक्टूबर को दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 80,983.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30 के स्तर पर पहुंच गया।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने अक्टूबर महीने की शुरुआत तेजी के साथ की है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार 1 अक्टूबर को दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 80,983.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज की तेजी को सबसे बड़ा सपोर्ट RBI के फैसलों से मिला। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया। हालांकि कमेटी ने अपनी पॉलिसी का रुख ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है और आगे दरों में कटौती का संकेत दिया है। साथ ही RBI ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया, जिससे निवेशकों को भरोसा बढ़ा है।

RBI के फैसले के बाद बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल इंडेक्स एक-एक प्रतिशत से अधिक उछलकर बंद हुए। हीं, निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4 प्रतिशत की छलांग लगाकर आज टॉप गेनर्स रहा। फार्मा इंडेक्स में में 1.3 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं रियल्टी, ऑटो, आईटी, FMCG, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि दूसरी ओर निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों ने ₹4.13 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 अक्टूबर को बढ़कर 455.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 30 सितंबर को 451.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.13 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 5.54 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), ट्रेंट (Trent), सन फार्मा (Sun Pharma) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर 2.43 फीसदी से लेकर 3.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), टाटा स्टील (Tata Steel) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 0.62 फीसदी से लेकर 0.97 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,802 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,291 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,802 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,353 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 150 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 120 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।