शेयर बाजार क्रैश! सेंसेक्स 1,122 अंक टूटकर बंद; निवेशकों के एक दिन में ₹10 लाख करोड़ डूबे

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,122 अंक टूट कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,500 के भी नीचे चला गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग और क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है

अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 16:09
Story continues below Advertisement
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1122 अंक टूट कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,500 के भी नीचे चला गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग और क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। इसके चलते बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली।

लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इंफ्रा, PSU बैंक, रियल्टी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, ऑटो और मेटल सेक्टर में 2% से 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। केवल आईटी इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 2-2% टूट गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40% की गिरावट के साथ 79,116.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 385.20 अंक या 1.55% टूटकर 24,480.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹10.10 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 446.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 456.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लुढ़के
शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 3.07 फीसदी से लेकर 4.53 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 3 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 1.78 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर 0.51 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,433 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,433 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,052 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,237 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 53 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 719 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।