Share Market Crash: सेंसेक्स 1236 अंक लुढ़का, निवेशक लहुलूहान; ₹7.5 लाख करोड़ हुए स्वाहा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 19 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक या 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 82,498.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी का गोता लगाकर 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 15:56
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 19 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक या 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 82,498.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी का गोता लगाकर 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका से निवेशक आज सहमे दिखाई दिए। इस आशंका के चलते क्रूड ऑयल के दाम में भी तेज उछाल आया और वह 71 डॉलर के पार चला गया। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर कमजोर संकेतों ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला।

शेयर बाजार में आज की गिरावट चौतरफा रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 811 पॉइंट गिरकर 60,740 पर आ गया, जबकि मिडकैप इंडेक्स 956 पॉइंट गिरकर 59,228 पर आ गया।

निवेशकों के ₹7.57 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 464.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 472.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लुढ़के
शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंडिगो (Indigo) का शेयर 3.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), ट्रेंट (Trent) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 2.70 फीसदी से लेकर 2.97 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,367 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,243 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,952 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 188 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 146 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।