शेयर बाजार में 5 दिन बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला; निवेशकों ने ₹1.22 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट पर भी ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स, 302 अंक या 0.36 फीसदी बढ़कर 83,878 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 16:13
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट पर भी ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स, 302 अंक या 0.36 फीसदी बढ़कर 83,878 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 107 अंक 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट पर भी ब्रेक लग गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स, 302 अंक या 0.36 फीसदी बढ़कर 83,878 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 107 अंक 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ।

यह तेजी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान के बाद आया, जिससे दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की संभावना को लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुआ। सर्जियो गोर के बयान के बाद लगभग सभी प्रमुख इंडेक्सों में निचले स्तर से 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,000 अंक से अधिक उछल गया।

हालांकि ब्रॉडर मार्केट आज भी लाल निशान में बने रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। जहां मेटल, ऑयल एंड गैस, PSU बैंक, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी, कैपिटल गुड्स और फार्मा शेयरों के इंडेक्स आधा फीसदी से अधिक टूट गए।

निवेशकों ने ₹1.22 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 468.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 467.74 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 2.75 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एशियन पेंट्स (Asian Paints), ट्रेंट (Trent), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 1.32 फीसदी से लेकर 2.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 0.16 फीसदी से लेकर 0.93 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,485 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,485 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,570 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,720 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 195 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 82 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 532 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।