
ब्रॉडर मार्केट भी शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट FMCG, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।
निवेशकों के ₹6.40 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज गिरकर 467.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 472.25 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 1.36 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और इटरनल (Eternal) के शेयर 0.32 फीसदी से लेकर 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 1.40 फीसदी से लेकर 2.22 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,342 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,342 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,066 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,100 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 176 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 73 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 326 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।