Get App

Stock Markets: सेंसेक्स 638 अंक उछला, चौतरफा तेजी से झूमे निवेशक, एक दिन में ₹4 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 638 अंक या 0.75 फीसदी की छलांग लगाकार 85,567.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 206 अंक या 0.79 फीसदी चढ़कर 26,172.40 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की वापसी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले मजबूत संकेतों से शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूत मिली

Vikrant singh
अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 16:15
Stock Markets: सेंसेक्स 638 अंक उछला, चौतरफा तेजी से झूमे निवेशक, एक दिन में ₹4 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज जबरदस्त तेजी देखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.12 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ।

हरे निशान में सभी सेक्टर
शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।  सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, मेटल, कमोडिटी और इंडस्ट्रियल शेयरों के इंडेक्स भी एक फीसदी से अधिक चढ़कर बंद हुए।

निवेशकों ने ₹4.03 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 475.24 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 471.21 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.03 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 3.56 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), इंडिगो (Indigo) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 1.67 फीसदी से लेकर 3.06 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 0.05 फीसदी से लेकर 0.37 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,501 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,501 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,794 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,516 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 191 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 143 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 129 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें