Get App

Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.25 का अंतरिम डिविडेंड, 12 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Sun TV Network Dividend: इस डिविडेंड को कंपनी के बोर्ड ने 6 मार्च को हुई मीटिंग में मंजूरी दी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 23600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 600.05 रुपये है

Ritika Singh
अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 12:53
Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.25 का अंतरिम डिविडेंड, 12 मार्च है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

इस डिविडेंड को कंपनी के बोर्ड ने 6 मार्च को हुई मीटिंग में मंजूरी दी। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 2.50 रुपये, 3.75 रुपये और 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

Sun TV Network के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 600.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 23600 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर एक महीने में 11 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं एक सप्ताह में 7 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 691 रुपये और एडजस्टेड लो 485.10 रुपये है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में सन टीवी नेटवर्क का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 827.87 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 316.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3,878.86 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,654.46 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बोनस शेयर आखिरी बार जुलाई 2007 में बांटे थे। उसी साल स्टॉक, स्प्लिट भी हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें