Get App

Dividend Stock: इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को मिलेगा ₹35 का अंतरिम डिविडेंड, 16 जनवरी रिकॉर्ड डेट

TAAL Tech Share Price: यह एक इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। डिविडेंड का पेमेंट 5 फरवरी 2026 तक कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। शेयर की कीमत वर्तमान में 3051.05 रुपये है

Ritika Singh
अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 09:26
Dividend Stock: इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को मिलेगा ₹35 का अंतरिम डिविडेंड, 16 जनवरी रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने 6 जनवरी की मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी दी थी। कुल 10,90,71,970 रुपये का डिविडेंड बांटा जाएगा। डिविडेंड का पेमेंट 5 फरवरी 2026 तक कर दिया जाएगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। ताल टेक का मार्केट कैप 951 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में 3051.05 रुपये है।

कंपनी का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था। यह एक इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। इसमें प्रमोटर्स के पास 50.80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत गिरा है।

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4,344 रुपये और एडजस्टेड लो 2100 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

ताल टेक का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 47 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 13.46 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 43.88 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 12.37 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें