
यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 5522.20 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
दरअसल कंपनी 7 जून को तमिलनाडु के चेन्नई में 2 नई ब्रांच खोलने जा रही है। इनमें से एक नीलंकराई में और दूसरी पल्लवरम में खोली जाएगी।
थंगमायिल ज्वेलरी का मार्केट कैप 17100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।
शेयर एक सप्ताह में 40 प्रतिशत और 6 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में कीमत करीब 190 प्रतिशत उछली है।
2 साल का रिटर्न 375 प्रतिशत, 3 साल का 660 प्रतिशत और 5 साल का रिटर्न करीब 1200 प्रतिशत है।
थंगमायिल ज्वेलरी वित्त वर्ष 2026 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। रिकॉर्ड डेट 22 जुलाई है।
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
कंपनी की 29 जुलाई की सालाना आम बैठक में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा।
कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2839.17 करोड़ रुपये रहा।
शुद्ध मुनाफा 354 प्रतिशत की बढ़त के साथ 142.66 करोड़ रुपये हो गया। खर्च 2656.96 करोड़ रुपये के रहे।
पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 8513.75 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 351.65 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)