Get App

Thomas Cook Share Price: गिरते बाजार में टूर एंड ट्रैवल कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 16% तक भरी उड़ान

Thomas Cook Share Price: कंपनी का मार्केट कैप 4900 करोड़ रुपये के पार चला गया है। यह वित्त वर्ष 2026 के लिए 50 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा घट गया

Ritika Singh
अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:57
Thomas Cook Share Price: गिरते बाजार में टूर एंड ट्रैवल कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 16% तक भरी उड़ान

कीमत 109.60 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 4900 करोड़ रुपये के पार चला गया है। शेयर में तेजी की वजह सामने नहीं आई है।

TCIL का शेयर साल 2026 में अब तक लगभग 30 प्रतिशत टूटा है। 2 साल में कीमत आधी रह गई है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 63.83 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड आई 188.45 रुपये और एडजस्टेड लो 86.15 रुपये है।

थॉमस कुक (इंडिया) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा घटकर 30.68 करोड़ रुपये रह गया।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1770.69 रुपये पर आ गया।

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 50 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है। इस पर 10 सितंबर को सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

सालाना आम बैठक में मंजूर होने पर डिविडेंड का पेमेंट 23 सितंबर को या 23 सितंबर से किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें