
रिकॉर्ड डेट 1 अप्रैल है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।
कंपनी ने बोनस इश्यू की घोषणा फरवरी महीने में की थी। इससे पहले साल 2010 में बोनस शेयर बांटे थे।
Triton Valves के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की कीमत BSE पर वर्तमान में 3432.55 रुपये है।
ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी का मार्केट कैप 440 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 3 महीनों में करीब 12 प्रतिशत चढ़ा है।
BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,750 रुपये और एडजस्टेड लो 2,522 रुपये है। कंपनी की शुरुआत साल 1975 में एमवी गोकर्ण ने की थी।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में Triton Valves का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 107.12 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1.86 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 381.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 6.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।