Brazil Floods: ब्राजील में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 48 हुई, दर्जनों अब भी लापता, देखें भयावह तस्वीरें

Brazil Downpours: ब्राजील में मूसलाधार बारिश (Brazil Rains) और बाढ़ (Brazil Floods) के बाद हुए भूस्खलन (Brazil Landslides) से देश के सबसे अमीर राज्य साओ पाउलो (Sao Paulo) में हाहाकार मचा हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दक्षिणपूर्वी क्षेत्र के साओ पाउलो राज्य के तट पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 19:29
Story continues below Advertisement
Brazil Floods: स्थानीय टेलीविजन चैनल ग्लोबोन्यूज ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या 36 बताई थी। पीड़ितों में 7 साल की एक बच्ची थी, जिसकी मौत उसके घर के ऊपर चट्टान के गिरने से हुई और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हो गई थी।
Brazil Floods: स्थानीय टेलीविजन चैनल ग्लोबोन्यूज ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या 36 बताई थी। पीड़ितों में 7 साल की एक बच्ची थी, जिसकी मौत उसके घर के ऊपर चट्टान के गिरने से हुई और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हो गई थी।

Brazil Floods: साओ पाउलो के कई तटीय शहरों में कार्निवल समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में इस सप्ताह समारोह के कारण पर्यटकों की काफी भीड़ है।

Brazil Floods: आपदा क्षेत्र का दौरा करने वाले साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो डी फ्रीटास ने कहा कि हम सशस्त्र बलों के बचाव दल को उन जगहों तक पहुंचने में मदद के लिए बुला रहे हैं, जहां पीड़ित हो सकते हैं।

Brazil Floods: तूफान ने मुख्य रूप से साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, बर्टिओगा, गुआरुजा, इल्हाबेला और सैंटोस को प्रभावित किया है। दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Brazil Floods: राज्य के तटीय शहरों में पिछले वीकेंड भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई थी। अब तक 600 मिलीमीटर (23.6 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई है। साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है।

Brazil Floods: राज्य के उबातुबा, इल्हाबेला और बर्टिओगा के शहर सबसे बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में से हैं। वहां आपदा के हालत हैं, जिसके मद्देनजर इन्होंने अपने कार्निवल उत्सव को रद्द कर दिया, जबकि वहीं बचाव दल लापता, घायल और मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

Brazil Floods: ब्राजीली राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा कि वह प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। साओ पाउलो राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि क्षेत्र में एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है जो इतनी कम अवधि में ब्राजील में अब तक हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

Brazil Floods: बयान नें बताया गया है कि भूस्खलन के कारण मोगी-बर्टियोगा और रियो-सैंटोस नेशनल हाईवे जैसी प्रमुख सड़कें प्रभावित रहीं, जबकि राज्य द्वारा संचालित जल कंपनी SBSP3.SA एरिया में पानी की आपूर्ति बहाल करने में कामयाब रही।