डेनमार्क में प्लेट तोड़ना
नए साल में सौभाग्य लाने के लिए डेनमार्क के लोग अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ मिलकर अपने दरवाजों पर पुरानी प्लेट तोड़ते हैं।
स्पेन में 12 अंगूर खाना
नए साल का स्वागत करते हुए स्पेन के लोग आधी रात को यानि ठीक 12 बजे 12 अंगूर खाते हैं। हर एक अंगूर हर एक महीने का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि 12 अंगूर खाने से सालभर सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलता है।
स्कॉटलैंड में First Footing
नए साल की रात में स्कॉटलैंड में First Footing की परंपरा का चलन है। इसमें माना जाता है कि रात 12 बजे के बाद जो भी पहला शख्स आपके घर आता है वो आपके लिए सौभाग्य लेकर आता है।
ब्राज़ील में समुद्र में कूदना
नए साल पर ब्राज़ील में लोग समुद्र तट पर सफेद कपड़े पहनकर जमा होते हैं। और समुंद्र की ऊंची-ऊंची लहरों पर कूदते हैं। ये लहरे करीब 7-8 फुट ऊंची होती हैं। ऐसा करना समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है।
फिलीपींस में गोल चीजों की पूजा
फिलीपींस में गोल आकार को शुभ माना जाता है। नए साल पर लोग गोल फल खरीदते हैं और घरों को गोल चीजों से सजाते हैं। साथ ही गोल चीजों की पूजा करते हैं।
जापान में 108 बार घंटी बजाना
नए साल पर जापान के बौद्ध मठों में 108 बार घंटा बजाया जाता है। माना जाता है कि इससे आपके 108 तरह के पाप धुल जाते हैं। इसे Joya no Kane कहा जाता है। दिलचस्प है कि भारत की तरह जापान में भी 108 शुभ अंक माना जाता है।
कोलंबिया में सूटकेस के साथ दौड़ना
नया साल पर कोलंबिया की प्रथा बेहद दिलचस्प है। यहां लोग सूटकेस लेकर दौड़ते हैं। माना जाता है कि इससे नया साल यात्रा और रोमांच से भरा रहता है।
चिली में कब्रिस्तान में जश्न
चिली में नए साल की शुरुआत कुछ लोग अपने पूर्वजों और प्रियजनों को याद करके करते हैं। वे लोग उनकी कब्र के पास जाकर अपना Gratitude दर्शाते हैं।
ग्रीस में प्याज टांगना
ग्रीस में लोग नए साल की रात को अपने घर के दरवाजों पर प्याज लटकाते हैं। माना जाता है कि यह पुनर्जन्म और नई शुरुआत का प्रतीक है।
इक्वाडोर में डरावने पुतले जलाना
इक्वाडोर में लोग डरावने पुतले जलाते हैं। माना जाता है कि ये पुतले पुराने साल के प्रतीक होते हैं। उन्हें जलाकर लोग बीते साल की नेगेटिविटी को दूर करते हैं।
Story continues below Advertisement
इटली में रेड अंडरवियर पहनना
लाल रंग समृद्धि का प्रतीक है और इटली में इस रंग का खास इस्तेमाल किया जाता है। नया साल सुख और समृद्धि से भरा रहे इसलिए इटली में लोग नए साल की रात लाल अंडरवियर पहनते हैं।
पेरू में लड़ने की परंपरा
नए साल से पहले पेरु के ग्रामीण इलाकों में लोग टाकाना की परंपरा निभाते हैं। इसमें वो अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ मुक्केबाजी करते हैं। माना जाता है कि इससे बीते साल की कड़वाहट दूर करके नई शुरुआत होती है।
जर्मनी में पिछले शीशे भविष्यवाणी
नए साल पर जर्मनी में लोग पिघले शीशे को ठंडे पानी में डालते हैं और उससे जो आकृति बनती है उसके आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इस परंपरा से लोग अंदाजा लगाते हैं कि आने वाला साल कैसा रहेगा।
फिनलैंड में बर्फ में डुबकी लगाना
फिनलैंड में लोग नए साल के स्वागत के लिए जमी हुई झील या तालाब में डुबकी लगाते हैं। इस परंपरा को साहस और शारीरिक तंदरुस्ती का प्रतीक माना जाता है।
साउथ अफ्रीका में पुराना सामान फेंकना
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में लोग नए साल पर अपना पुराना सामान फेंकते है। इस तरह पुरानी चीजों को अलविदा कहकर नई शुरुआत की जाती है।
वेनेज़ुएला में पर्स में पैसा भरकर चलना
वेनेजुएला में लोग नए साल की रात पैसे से भरा बटुआ लेकर चलते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सालभर पैसों की कमी नहीं होती।
एस्टोनिया में 12 बार खाना खाना
एस्टोनिया में लोग नए साल पर 12 बार खाना खाते हैं। हर भोजन आने वाले साल के 12 महीनों में समृद्धि और खुशी का प्रतीक होता है।
बेलारूस में शादी की भविष्यवाणी
बेलारूस में अविवाहित महिलाएं नए साल पर कई तरह के गेम खेलती हैं। जैसे मक्कों के दानों के ढेर पर मुर्गियों को बुलाना। जिसका मक्कों का ढेर मुर्गी सबसे पहले चुग लेती है, उसकी अगली शादी होने का संकेत माना जाता है।
रूस में पानी में शुभकामनाएं डालना
रूस में लोग अपनी नए साल की इच्छाओं को कागज पर लिखकर उसे जलाते हैं। उस राख को शैंपेन में मिलाकर पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे इच्छाएं पूरी होती हैं।
साइबेरिया में बर्फ के नीचे पेड़ लगाना
साइबेरिया में लोग जम चुकी झीलों के नीचे डाइविंग करते हैं और पानी के अंदर पेड़ लगाते हैं। इसे नए साल में प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से नए साल में खुशहाली आती है।
चेक गणराज्य में सेब से भविष्यवाणी
चेक गणराज्य में लोग सेब को बीच से काटते हैं और उसके बीज के आकार से आने वाले साल की भविष्यवाणी करते हैं।
आइसलैंड में बड़े-बड़े फायर शो
आइसलैंड में लोग बड़े-बड़े बोनफायर जलाते हैं। यह अंधकार को दूर करने और रोशनी के साथ नई शुरुआत का प्रतीक है।