किंग चार्ल्स III की हुई भव्य ताजपोशी, देखें समारोह की कुछ शानदार तस्वीरें

किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही वे ब्रिटेन के सबसे ज्यादा उम्र के राजा भी बन गए। वे अपनी पत्नी और क्वीन कैमिला के साथ वेस्टमिंस्टर एबे पहुंचे। यहां एक धार्मिक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के राजा को ताज पहनाया गया। ये परंपरा लगभग एक हजार साल पुरानी है। किंग्स चार्ल्स का शनिवार की शाम को राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद शनिवार की शाम यानी 6 मई को औपचारिक रूप से उनका राज्याभिषेक किया गया। आइये डालते हैं एक नजर इस समारोह की कुछ तस्वीरों पर।

अपडेटेड May 07, 2023 पर 14:22
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही वे ब्रिटेन के सबसे ज्यादा उम्र के राजा भी बन गए
किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही वे ब्रिटेन के सबसे ज्यादा उम्र के राजा भी बन गए

कैंटरबरी के आर्कबिशप ने की ताजपोशी
किंग चार्ल्स III को कैंटरबरी के आर्कबिशप ने ताज पहनाया। पिछले 70 सालों के बाद यह राजशाही किसी दूसरे के हाथ में आई है। इस समारोह की प्रथा लगभग 1000 साल से भी ज्यादा पुरानी है।

वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी भी हुए इस समारोह में शामिल
किंग चार्ल्स III की ताजपोशी के दौरान दुनिया भर से कई सारी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल रहीं। इस दौरान समारोह में वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी भी शामिल रहे।

रानी के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे थे किंग चार्ल्स III
किंग और क्वीन डायमंड जुबली स्टेट कोच में यात्रा करते हुए ताजपोशी के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, उनके साथ द सॉवरेन एस्कॉर्ट ऑफ हाउसहोल्ड कैवलरी भी थी।

प्रिंस विलियम के बेटे ने दिया पेज ऑफ ऑनर
इस दौरान प्रिंस विलियम और कैथरीन के बेटे प्रिंस जॉर्ज ने किंग चार्ल्स III के सम्मान में पेज ऑफ ऑनर पेश किया।

इस तरह से हुई ताजपोशी
ताजपोशी के दौरान कैंटरबरी के आर्कबिशप ने कोरोनेशन चेयर पर किंग चार्ल्स III के हाथों, छाती और सिर पर पवित्र तेल से अभिषेक किया। यह इस ताजपोशी का सबसे पवित्र हिस्सा भी माना जाता है।

राजा को पहनाया जाता है खास लिबास
ताजपोशी के दौरान राजा को खास लिबास पहनाई गई। साथ ही उनको राजशाही की कुछ खास वस्तुएं भी भेंट की गई जो कि उनके कर्तव्य से जुड़ी हुई थीं।

लगाया गया सेव द किंग का नारा
जब कैंटरबरी के आर्कबिशप ने राजा के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा तो पादरी, मंडली और गाना बजानेवालों ने 'गॉड सेव द किंग' का नारा लगाया।

पीएम सुनक भी रहे शामिल
राजा की इस ताजपोशी के समारोह में लगभग 2,000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी इस समारोह का हिस्सा बने।