ब्राजील में भीषण बाढ़ और लैंड स्लाइड ने मचाई तबाही, अब तक 36 लोगों के मारे जाने की खबर

ब्राजील में इन दिनों लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के आलावा ब्राजील में लैंड स्लाइड की भी घटनाएं सामने आई हैं। 19 फरवरी को ब्राजील के साओ पाउलो प्रोविंस के अधिकारियों ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है। अधिकारियों के बयान के मुताबिक साउथ ईस्ट ब्राजील के कोस्टल इलाकों में भारी बारिस से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ है। जिसमें अभी तक कम से कम 36 लोगों के मौत की खबर आई है। वहीं इस बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह से कई सारे लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है। ब्राजील से बाढ़ की कुछ बेहद ही डरावनी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में बाढ़ की त्रासदी को देखा जा सकता है।

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 17:35
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्राजील में भीषण बाढ़ और लैंड स्लाइड ने मचाई तबाही, अब तक 36 लोगों के मारे जाने की खबर
ब्राजील में भीषण बाढ़ और लैंड स्लाइड ने मचाई तबाही, अब तक 36 लोगों के मारे जाने की खबर

ब्राजील में आई भीषण बाढ़
ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ और लैंड स्लाइड के कारण कई इलाकों की सड़कें बह गई हैं। 19 फरवरी को ब्राजील के साओ पाउलो प्रोविंस के अधिकारियों के बयान के मुताबिक साउथ ईस्ट ब्राजील के कोस्टल इलाकों में भारी बारिस से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ है। जिसमें अभी तक कम से कम 36 लोगों के मौत की खबर आई है। वहीं इस बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह से कई सारे लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है।

जारी है राहत और बचाव कार्य
ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बचाव कर्मी इस बाढ़ में लापता हुए पीड़ितों को खोज भी रहे हैं और उनको एक जगह पर इकट्ठा कर रहे हैं। इसके अलावा बाढ़ की वजह से अवरुद्ध सड़कों को साफ करने का काम भी किया जा रहा है। ब्राजील के कार्निवल फेस्टिवल में गए कई सारे लोग इस बाढ़ की वजह से फंसे हुए हैं। 

अभी जारी रहेंगे बाढ़ जैसे हालात
ब्राजील के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल साओ पाउलो कोस्टल इलाके में आने वाले दिनों में भारी बारिश जारी रहेगी। जिस वजह से नागरिकों की सुरक्षा के लिए राहत और बचाव दलों के साथ ही साथ फायर ब्रिगेड की भी तैनाती कर दी गई है।

सरकार ने उठाए ये कदम
ब्राजील की सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने, बुनियादी ढांचो को फिर से बहाल करने और पुनर्निमाण करने के लिए कई सारे मंत्रालयों को तैनात कर दिया है। साओ पाउलो राज्य के छह शहरों में 180 दिनों की अपदा स्थिति का ऐलान किया गया है।

साओ पाउलो के गवर्नर करेंगे हालात का मुआयना
20 फरवरी को साओ पाउलो के गवर्नर खुद हालात का मुआयना करेंगे। 20 फरवरी को साओ पाउलो के गवर्नर टारसीसियो डी फ्रीटास फेडरल ऑफिसर्स से त्रासदी से निपटने की प्लानिंग पर बात करने के लिए मुलाकात करेंगे। लोकल समाचारों के मुताबिक लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े बंदरगाह सैंटोस पर 18 फरवरी के दिन 55 किलोमीटर प्रति मिनट की तीव्रता वाले हवा के झोकों से एक मीटर से भी अधिक ऊंची लहरों को उठते हुए देखा गया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति भी करेंगे दौरा
ब्राजील के राष्ट्रपति भी बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डा सिल्वा 20 फरवरी को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।