Get App

Spain Flood: स्पेन में बाढ़ का कहर, घर और सड़कों के हालात खराब, Photos में देखिए तबाही का मंजर

Spain Flood News: स्पेन में आई सदी की सबसे भयंकर बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है। अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गई, लोग गाड़ियों और घरों के भीतर फंस गए। बाढ़ के कारण लगभग 200 से ज्यादा लोगों की मौत भी होने की खबर है। वहीं बाढ़ के कारण पूरा देश अस्त-व्यस्त हो चुका है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 21:03
Story continues below Advertisement
स्पेन के वालेंसिया में एक मोटरवे पर बाढ़ में बह जाने के बाद वाहनों को ढेर में देखा गया। ( Image- AP)

कुछ ही मिनटों में, पूर्वी स्पेन में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में आने वाली लगभग सभी चीज़ों को बहा ले गई। बाढ़ इतनी तेज गति से आई की लोगों को संभलने तक का वक्त नहीं मिला। ( Image- AP)

Spain में आई इस अचानक तबाही से अब तक करीब 205 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 202 सबसे अधिक प्रभावित इलाके वालेंसिया से थे। ( Image- AP)

स्पेन के वालेंसिया के पास पैपोर्टा में बाढ़ के बाद एक नष्ट हुई आधी दबी हुई कार को बाहर निकालते बचावकर्मी। ( Image- AP)

स्पेन के वालेंसिया में बाढ़ से प्रभावित एक सुपरमार्केट में लोग सामान उठाते हुए। ( Image- AP)

स्पेन के वालेंसिया में बाढ़ से प्रभावित लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर। ( Image- AP)

स्पेन के वालेंसिया के बाहरी इलाके पैपोर्टा में अचानक आई बाढ़ के कारण रास्ते में आने वाली हर चीज बह जाने के चार दिन बाद वालंटियर और लोग मिलकर कीचड़ साफ करते नजर आए। ( Image- AP)

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण स्पेन के मलागा के अलोरा शहर में नदी अपने किनारों से ऊपर बहने लगी, जिससे कारें पानी में बह गईं। ( Image- AP)

इलाके में बाढ़ के बाद शुक्रवार, 1 नवंबर, 2024 को वालेंसिया, स्पेन के बाहरी इलाके में एक कब्रिस्तान के अंदर मजदूरों ने क्षतिग्रस्त कब्रों की मरम्मत की और मिट्टी साफ की। ( Image- AP)