Get App

अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे दुबई के जिस रिजॉर्ट में रुकी थीं, उसके एक रात के किराए में खरीद सकते हैं SUV

अमेरिकन पॉप स्टार बेयोंसे 21 जनवरी को दुबई के अटलांटिस रॉयल के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुती देने के लिए दुबई आई थीं दुबई में फेमस पॉप आइकन बेयोंसे के लिए रे अल्ट्रा- लग्जरी रिजॉर्ट अटलांटिस रॉयल में ठहरने का इंतजाम किया गया है। दुबई की ये जगह काफी रॉयल और लग्जीरियस है। साथ ही यहां पर ठहरने का किराया भी काफी महंगा है। इस अल्ट्रा- लग्जरी रिजॉर्ट अटलांटिस रॉयल में एक रात रुकने का किराया 100,000 डॉलर है

Curated By: Abhishek Nandan
अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 09:53
अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे दुबई के जिस रिजॉर्ट में रुकी थीं, उसके एक रात के किराए में खरीद सकते हैं SUV

अमेरिकन पॉप स्टार बेयोंसे 21 जनवरी को दुबई के अटलांटिस रॉयल के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुती देने के लिए दुबई आई थीं। बेयोंसे के लिए अटलांटिस रॉयल के रे अल्ट्रा- लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरने का इंतजाम किया गया है। रिजॉर्ट की बुकिंग फरवरी से शुरू जाएंगी।

रॉयल मेंशन में चार बेडरूम हैं और जिसमें कई सारे शानदार व्यूज के  साथ एक प्राइवेट टेरिस और एक अनफीनिटी पूल भी शामिल है।

इस टू लेवल पेंटहाउस में एक फोयर (खुला एरिया) और 100 साल से भी पुराने जैतून के पेड़ शामिल हैं।

सन अखबार के अनुसार, बेयोंसे को होटल के लॉन्च समारोह में प्रस्तुति देने के लिए 24 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जा रहा है। ब्रिटेन के गायक रोबी विलियम्स और डीजे स्वीडिश हाउस माफिया भी प्रदर्शन करने वाले थे।

अटलांटिस रिसॉर्ट 43 मंजिला ऊंचा है। इस रिसॉर्ट में 90 स्विमिंग पूल हैं, 22वीं मंजिल पर एक इन्फिनिटी पोल है और हेस्टन ब्लुमेंथल, जोस एंड्रेस, गैस्टन एक्यूरियो कोस्टास स्पिलियाडिस और एरियाना बंडी जैसे सेलिब्रीटीज के होटल भी यहां पर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें