Get App

Travel Credit Card: ट्रैवल के शौकीनों के लिए बने हैं ये 12 क्रेडिट कार्ड, रिवॉर्ड और बेनेफिट की जमकर करेंगे बारिश

Travel Credit Card: भारत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों के लिए सबसे बेहतर ट्रैवल क्रेडिट कार्ड चुनना आसान नहीं है। ये कार्ड मुफ्त लाउंज एक्सेस, एयर माइल्स, कैशबैक और डिस्काउंट जैसी सुविधाएं देते हैं। जानिए 2025 में कौन-से कार्ड सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।

Edited By: Suneel Kumar
अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 22:58
Travel Credit Card: ट्रैवल के शौकीनों के लिए बने हैं ये 12 क्रेडिट कार्ड, रिवॉर्ड और बेनेफिट की जमकर करेंगे बारिश

Axis Magnus for Burgundy Credit Card
एक्सिस का यह प्रीमियम कार्ड अनलिमिटेड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस देता है। साथ ही, ट्रैवल खर्चों पर 24% तक वैल्यू बैक ऑफर करता है। इसमें माइलस्टोन बेनिफिट्स और ट्रैवल पॉइंट ट्रांसफर भी बेहतर रेशियो पर मिलते हैं। सालाना फीस ₹30,000 है, जिसे सालाना ₹30 लाख से ज्यादा खर्च पर माफ कर दिया जाता है।

Axis Atlas Credit Card
इस कार्ड में ट्रैवल खर्च पर 2.5X EDGE Miles और सालाना 30 लाउंज विजिट (12 अंतरराष्ट्रीय और 18 घरेलू) मिलते हैं। यह टियर-बेस्ड स्ट्रक्चर पर काम करता है, जिसमें ज्यादा खर्च पर ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं। सालाना फीस ₹5,000 है।

Axis Bank Horizon Credit Card
यह कार्ड सालाना 32 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट की सुविधा से लैस है। यूजर्स को ₹100 खर्च पर 5 EDGE Miles तक मिलते हैं, जिन्हें 1:1 रेशियो में पार्टनर पॉइंट्स में कन्वर्ट किया जा सकता है। सालाना फीस ₹3,000 है।

SBI Card MILES
सरकारी बैंक का यह ट्रैवल कार्ड फ्रीक्वेंट फ्लायर्स यानी लगातार हवाई सफर करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रैवल खर्च पर ₹200 पर 6 ट्रैवल क्रेडिट्स और अन्य खर्चों पर 2 क्रेडिट्स मिलते हैं। इसमें सालाना 8 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट, Priority Pass मेंबरशिप और 1.99% लो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा है। यह कार्ड तीन वेरिएंट्स में आता है जिनकी सालाना फीस ₹1,499 से ₹4,999 तक है।

IRCTC SBI Platinum Card
यह कार्ड खासकर रेल यात्रियों के लिए बनाया गया है। यूजर्स को IRCTC की वेबसाइट और ऐप से टिकट बुकिंग पर 10% तक वैल्यू बैक रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं। साल में चार कॉम्प्लिमेंटरी रेलवे लाउंज विजिट और फ्यूल सरचार्ज छूट भी शामिल है। सालाना फीस ₹500 है, जबकि इसका प्रीमियम वर्जन IRCTC SBI Card Premier ₹1,499 में उपलब्ध है।

KrisFlyer SBI Card
सिंगापुर एयरलाइंस के साथ को-ब्रांडेड यह कार्ड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों खर्चों पर माइल्स अर्जित करने का मौका देता है। कार्डधारकों को 3,000 KrisFlyer माइल्स का वेलकम बोनस और ट्रैवल पर ₹200 खर्च पर 5 माइल्स तक मिलते हैं। इसमें लाउंज एक्सेस और क्वालिफाइंग खर्चों पर KrisFlyer Elite Silver मेंबरशिप भी शामिल है। सालाना फीस ₹2,999 से शुरू होती है और प्रीमियम वर्जन ₹9,999 में उपलब्ध है।

Yatra SBI Card
सालाना ₹499 की कम फीस पर यह कार्ड जॉइनिंग बेनिफिट के रूप में ₹8,250 के वाउचर देता है। इसमें Yatra के जरिए फ्लाइट और होटल बुकिंग्स पर डायरेक्ट डिस्काउंट भी मिलता है।

HDFC Diners Club Black Metal Edition Credit Card
यह कार्ड हाई-स्पेंडर्स के लिए है और इसमें अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस के साथ स्ट्रॉन्ग रिवार्ड प्रोग्राम (₹150 खर्च पर 5 रिवार्ड पॉइंट्स) मिलता है। इसमें लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म मेंबरशिप और 2% का लो फॉरेक्स मार्कअप भी शामिल है। सालाना फीस ₹10,000 है।

Marriott Bonvoy HDFC Credit Card
यह कार्ड Marriott प्रॉपर्टीज पर खर्च करने वालों के लिए है। इसमें होटल खर्चों पर 4X पॉइंट्स और वेलकम बेनिफिट के तौर पर Silver Elite स्टेटस मिलता है। सालाना 12 घरेलू और 12 अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट भी शामिल हैं। सालाना फीस ₹3,000 है।

Kotak IndiGo 6E Rewards XL Credit Card
इंडिगो फ्लायर्स के लिए बने इस कार्ड में एयरलाइन खर्चों पर 6% रिवार्ड्स और सालाना 8 कॉम्प्लिमेंटरी घरेलू लाउंज विजिट मिलते हैं। सालाना फीस ₹1,500 है।

MakeMyTrip ICICI Bank Credit Card
यह को-ब्रांडेड कार्ड MakeMyTrip पर बुकिंग्स पर 6% तक की बचत और 0.99% का लो फॉरेक्स मार्कअप देता है। सालाना 8 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट मिलते हैं। सालाना फीस ₹999 है।

Ixigo AU Credit Card
यह लाइफटाइम-फ्री कार्ड खासकर ट्रेन और बस यात्रियों के लिए बनाया गया है। इसमें सालाना 16 रेलवे लाउंज विजिट, Ixigo बुकिंग्स पर डिस्काउंट और जीरो फॉरेक्स मार्कअप मिलता है।

Suneel Kumar

मनीकंट्रोल में चीफ सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे सुनील कुमार 2017 से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। इन्हें बिजनेस से जुड़ी चीजें लिखना और पढ़ना पसंद है। साथ ही, इन्हें साइंस, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट में भी दिलचस्पी है। सुनील ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इनसे Suneel.Kumar@nw18.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags: #credit card #Travel

First Published: Sep 01, 2025 10:58 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें