Get App

म्यूचुअल फंड SIP से तगड़ा रिटर्न चाहते हैं? इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान

SIP Strategy: अगर आप म्यूचुअल फंड SIP से बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो सिर्फ निवेश करना काफी नहीं। आपको उन बातों का भी ध्यान रखना होगा, जो आपके रिटर्न को ज्यादा से ज्याद कर सकें। इसके लिए 8 अहम फैक्टर पर गौर करना बेहद जरूरी है।

Suneel Kumar
अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 08:00
म्यूचुअल फंड SIP से तगड़ा रिटर्न चाहते हैं? इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान

अलग-अलग फंड में SIP फैलाएं
पूरी SIP एक ही फंड में लगाने से बचें। मल्टी कैटेगरी या अलग-अलग सेक्टर के फंड्स में निवेश से रिस्क कम होता है। (Photo: Canva)

लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखें
SIP का असली फायदा कंपाउंडिंग से मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता है। कम से कम 5-10 साल तक निवेश बनाए रखें। (Photo: Canva)

मार्केट गिरने पर घबराएं नहीं
जब बाजार गिरे तो SIP रोकने की बजाय जारी रखें। गिरावट के वक्त खरीदे गए यूनिट्स लंबे समय में ज्यादा रिटर्न देते हैं। (Photo: Canva)

हर साल SIP की रकम बढ़ाएं
जैसे आपकी इनकम बढ़ती है, वैसे SIP अमाउंट भी बढ़ाएं। इसे SIP टॉप-अप कहते हैं, जो तेजी से वेल्थ बनाता है। (Photo: Canva)

फंड का परफॉर्मेंस सालाना रिव्यू करें
हर साल अपने फंड्स की परफॉर्मेंस चेक करें। अगर लगातार दो साल खराब रिटर्न है, तो फंड बदलने पर विचार करें। (Photo: Canva)

सही कैटेगरी का फंड चुनें
अपने गोल्स और रिस्क प्रोफाइल के हिसाब से फंड चुनें। उदाहरण के लिए, लंबी अवधि के लिए इक्विटी फंड बेहतर होते हैं। (Photo: Canva)

SIP को गोल से जोड़ें
हर SIP किसी खास फाइनेंशियल गोल से जुड़ी होनी चाहिए, जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदना। (Photo: Canva)

इमोशनल डिसीजन से बचें
मार्केट न्यूज या भावनाओं में आकर SIP बंद करना या फंड बदलना गलत हो सकता है। डिसिप्लिन और लॉन्ग टर्म सोच जरूरी है। (Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें