असम (Assam), केरल (Kerala), तमिलनाडु (Tamil Nadu), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) शुरू हो चुके हैं। पहले चरण के लिए पश्चिम बंगाल और असम में मतदान भी हो चुका है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। अब 1 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान तैयारियां चल रही हैं। सभी पार्टी और उनके नेताओं ने प्रचार को आगे बढ़ा दिया है। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी। वहीं आज शाम से असम और पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार पर रोक लग जाएगी।
Assembly Elections 2021 LIVE Updates:
- जहां ममता दीदी रात को निवास करती हैं, उसके पांच किलोमीटर में एक महिला का बलात्कार हुआ। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि बलात्कार करने वाले आपके निवास से 5 किलोमीटर दूर जब आप नंदीग्राम में हो तब बलात्कार करते हैं, तो बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा: गृह मंत्री अमित शाह
- सबका मूड है कि परिवर्तन तो पूरे बंगाल में करना है, मगर पूरे बंगाल में परिवर्तन करने का एक सरल रास्ता है नंदीग्राम में ममता दीदी को हरा दो, इससे पूरे बंगाल में परिवर्तन अपने आप हो जाएगा: गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह
- रोड शो में जो अभूतपूर्व उत्साह नंदीग्राम की जनता ने दिखाया है इससे सुनिश्चित है कि बहुत बड़े अंतर के साथ नंदीग्राम सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी जीतने जा रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह
- नंदीग्राम के लोगों में उत्साह को देखते हुए, ये साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी यहां से जीतने वाले हैं। परिव्रतन लाने का सबसे आसान तरीका ये सुनिश्चित करना है कि ममता दीदी नंदीग्राम से हारें: गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने असम में CAA के मुद्दे पर कहा कि CAA को हटाना किसी राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, अगर कांग्रेस सीएए को हटाना चाहती है, तो पहले उसे केंद्र में अपनी सरकार बनाने का प्रयास करना होगा, जिसकी कोई संभावना नहीं है।
- ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी दूसरे क्षेत्र से भी चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन मैंने इस स्थान की माताओं और बहनों को अपना सम्मान देने के लिए नंदीग्राम चुना है। याद रखें अगर मैंने एक बार नंदीग्राम में प्रवेश किया है, तो मैं फिर इसे नहीं छोड़ूंगी। नंदीग्राम मेरी जगह है, मैं यहीं रहूंगी।
- पश्चिम बंगाल: गृह मंत्री और BJP नेता अमित शाह ने नंदीग्राम में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ नंदीग्राम सीट से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।
#WATCH | Union Home Minister & BJP leader Amit Shah holds a roadshow in Nandigram, the Assembly constituency where BJP leader Suvendu Adhikari is contesting against CM & TMC chief Mamata Banerjee.#WestBengalPolls pic.twitter.com/3itmPwCaEK
— ANI (@ANI) March 30, 2021
- हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। कई सालों तक सरकारों ने एमएसपी बढ़ाने का वादा किया लेकिन हमारी सरकार को किसानों के लिए MSP बढ़ाने का सम्मान मिला: प्रधानमंत्री
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी नंदीग्राम के भागबेड़ा में पदयात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
West Bengal Chief Minister and TMC leader Mamata Banerjee leads a padyatra in Bhagabeda of Nandigram.
— ANI (@ANI) March 30, 2021
Mamata Banerjee is contesting from Nandigram constituency for #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/YJHKOFAZbq
- ये साफ है कि UDF और LDF के दो मकसद हैं, वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाना और जेब भरना: पलक्कड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था। पहली बार मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है। लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं: प्रधानमंत्री
- केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था। पहली बार मतदान करने युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है। लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं: प्रधानमंत्री
#WATCH | In Keralas Palakkad, PM Modi says, "Judas betrayed Lord Christ for a few pieces of silver. LDF has betrayed Kerala for a few pieces of gold." pic.twitter.com/9C675xtzw3
— ANI (@ANI) March 30, 2021
- केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दक्षिण भारत में पहली बार मंगलवार और बुधवार को केरल में पार्टी के लिए चुनावी रैली और बैठकें करेंगी। प्रियंका गांधी केरल में अपने अभियान के तहत कोल्लम, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर का दौरा करेंगी।
- त्रिशूर से बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेता सुरेश गोपी ने कहा कि हर व्यक्ति के अधिकार की रक्षा के लिए, हम (BJP) यूनिफॉर्म सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण तंत्र लेकर आएंगे। यदि आपको अपने राष्ट्र से प्यार है, तो आपको इसे स्वीकार करना होगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल, तमिलनाडु और पुचुचेरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम दिन की शुरुआत केरल के पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ करेंगे, इसके बाद तमिलनाडु के धारापुरम में एक और रैली और पुदुचेरी में एएफटी थिदल में रैली करेंगे। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा।
- चुनाव आयोग (EC) ने असम (Assam) के आठ अखबारों को नोटिस जारी किया है। इसमें दावा किया गया था कि BJP उन सभी 47 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जहां शनिवार को पहले चरण में मतदान हुआ था। अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ये विज्ञापन खबर के प्रारूप में छापे गए थे, इसलिए इन अखबारों को नोटिस भेजा गया है।
- तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धारापुरम में होने वाली रैली के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
Tamil Nadu: Preparations underway in Dharapuram, ahead of Prime Minister Narendra Modis rally today. pic.twitter.com/9szJTCXavL
— ANI (@ANI) March 30, 2021
- केरल: पलक्कड़ में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे पलक्कड़ में रैली को संबोधित करेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
