पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections 2021) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। BJP महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (BJP Central Election Committee) ने 57 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है।

हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम से BJP ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुकाबला करने के लिए मौजूदा विधायक सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को ही टिकट दिया है। इसको देखते हुए अब नंदीग्राम पर सबसे बड़ी लड़ाई होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। बता दें कि सुवेंदु पहले ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, लेकिन कुछ महीने पहले वह भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा BJP उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा (Ashoke Dinda), पूर्व IPS अधिकारी भारती घोष  (Bharati Ghosh)का भी नाम शामिल है। BJP ने बाघमुंडी सीट को गठबंधन की सहयोगी पार्टी AJSU के लिए खाली रखा है। BJP ने पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की ये सूची जारी की है। 57 प्रत्याशियों में से छह महिला प्रत्याशी हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।