पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन, राहुल गांधी ने कसा तंज

Petrol Diesel price Hike: कांग्रेस ने 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदलोन करने का फैसला किया है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 6:46 AM
Story continues below Advertisement

Petrol Diesel price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जहां आम आदमी कई तरह की कठिनाइयों सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब कांग्रेस ने 14 से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदलोन करने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने कहा कि इस आंदोलन में में कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

वेणुगोपाल ने कहा, हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं। 14 नवंबर से 29 नवंबर तक हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा, इन 15 दिनों के दौरान एक हफ्ते कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी।

Petrol Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, अक्टूबर में पेट्रोल 5 रुपये से ज्यादा महंगा

इस बीच पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।

 


वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। चिदंबरम ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सुझाव के अनुसार टैक्स को कम किया जाना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई में कहा, यह केवल सरकार का लालच है जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। RBI बार-बार सरकार से कह रहा है कि तेल की कीमतें कम होनी चाहिए।

Karnataka: स्टैंड से सरकारी बस लेकर भागे चोर, डीजल चोरी करने के बाद छोड़कर हुए फरार


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।