Punjab: कैप्टन अमरिंदर सिंह 27 अक्टूबर को कर सकते हैं, अपनी नई पार्टी 'लोक कांग्रेस' की घोषणा

अमरिंदर सिंह पिछले हफ्ते दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और कांग्रेस में अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श किया

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement

पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) बुधवार को अपना राजनीतिक संगठन लॉन्च करने की घोषणा कर सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि इस पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस (Lok Congress) रखने की संभावना है। इस दौरान कैप्टन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित कर सकते हैं।

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, मीडिया को आमंत्रित किया, "इस प्रोग्राम का उनके फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ट्यून इन करें।" कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले हफ्ते दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और उन्होंने कांग्रेस में अपने समर्थकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

एक हफ्ते पहले, उन्होंने कहा कि उन्होंने जल्द ही अपने राजनीतिक दल के शुभारंभ की घोषणा करने की योजना बनाई है और किसानों के मुद्दे को हल करने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सीट शेयरिंग की भी उम्मीद है।

अमरिंदर सिंह के बचाव में उतरीं पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम, कांग्रेस नेताओं पर बोला तीखा हमला

हालांकि केंद्र सरकार और किसानों के बीच उनकी मध्यस्थता की बात चल रही है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने इस तरह के किसी भी प्रयास का हिस्सा होने से इनकार किया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चले लंबे विवाद के मद्देनजर 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने बाद में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना।


उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ बगावत की थी और पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के साथ उनकी दोस्ती को लेकर उन पर निशाना साधते रहे हैं, उन्होंने कहा कि किसी को भी पार्टी (कांग्रेस) में बने रहने या छोड़ने के लिए अपना राजनीतिक रास्ता तय करने से नहीं रोका जा सकता है।

रंधावा ने कहा, "वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि BJP ने उनसे ऐसा करने को कहा है या उनकी मर्जी से, यह एक बड़ी गलती होगी।" उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के जाने से कांग्रेस को किसी भी तरह से सेंध नहीं लगेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अगर उनका इतना बोलबाला होता, तो वह सीएम बने रहते।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।