एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 83.4 फीसदी बढ़कर 280.7 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 153 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक इस  तिमाही में कंपनी का मुनाफा 280 करोड़ रुपये हो सकती है।

सालाना आधार पर  तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 23.5 फीसदी बढ़कर 2,017.4 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,633.4 करोड़ रुपये रहा था। CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक इस  तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू  2,067 करोड़ रुपये हो सकती है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का  EBITDA 71.5 फीसदी बढ़कर 364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 212.2 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में कंपनी की EBITDA Margin 13 फीसदी से बढ़कर 18.1 फीसदी पर रहा है।

वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी की टैक्स पर होने वाला खर्च सालाना आधार पर 56.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 95.9 करोड़ रुपये रहा है जबकि  इस तिमाही में कंपनी की अन्य आय सालाना आधार पर 26.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये रही है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।