सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं, साथ ही अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) देने की घोषणा भी की है। Q3 में ONGC के नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 52.1% की गिरावट आई है और कंपनी का शुद्ध मुनाफा केवल 1378.23 करोड़ रुपये रहा है।
अक्टूबर से दिसंबर 2020 के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 67.4% की गिरावट आई है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4226 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के नेट प्रॉफिट में इतनी भारी गिरावट के बावजूद ONGC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसके इक्विटी शेयरहोल्डर्स को 35% अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) देने की घोषणा की है। 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर कंपनी ने 1.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को कुल 2201.55 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में बांटेगी। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी तय किया गया है।
टर्नओवर में 28% की गिरावट आई
वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में ONGC के टर्नओवर में 28% की गिरावट आई और यह 17,024 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद कंपनी पिछले साल जितना ही क्रूड ऑयल का उत्पादन किया। हालांकि, गैस के उत्पादन में इस दौरान भारी कमी आई।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
