TVS Motor Company ने नवंबर 2025 में कुल बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो 5,19,508 यूनिट्स रही। नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 4,01,250 यूनिट्स था। कंपनी ने इस महीने में अब तक की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बिजनेस बिक्री भी दर्ज की, जो 1,48,315 यूनिट्स रही।
