Get App

अप्रैल में कार की बिक्री साढ़े सात परसेंट घटी

पिछले साल के मुकाबले गाड़ियों की बिक्री में करीब छत्तीस परसेंट की बढ़ोतरी हुई है ।<br /> <br /> <br /> <br />

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2010 पर 5:00 PM
अप्रैल में कार की बिक्री साढ़े सात परसेंट घटी

गाड़ियों की बिक्री में अप्रैल के मुकाबले करीब साढ़े सात परसेंट की कमी आई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब छत्तीस परसेंट की बढ़ोतरी हुई है ।

 

लेकिन इंडस्ट्री के मुताबिक पिछले साल काफी लो बेस था, इसलिए उससे तुलना नहीं की जा सकती। अलग अलग सेगमेंट पर नजर डालें तो 2009 के मुकाबले इस साल अप्रैल में कारों की बिक्री में करीब चालीस परसेंट का इजाफा हुआ है।

 

जबकि कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री करीब पैंसठ परसेंट बढ़ी है। दुपहिया गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार भी 22 परसेंट बढ़ी है। विदेशी बाजारों में भी कंपनियों की पैठ कायम है और ऑटो एक्सपोर्ट में ओवरऑल करीब अठासी परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें