Get App

गाड़ियां फिर महंगी

अशोक लेलैंड ने आज से ही करीब तीन परसेंट तक दाम बढ़ा दिए हैं....

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2010 पर 9:20 AM
गाड़ियां फिर महंगी

ऑटो कंपनियां एक बार फिर से दाम बढ़ाने में लग गई हैं। आज अशोक लेलैंड और जनरल मोटर्स ने दाम बढ़ाने की घोषणा भी कर दी है। अशोक लेलैंड ने आज से ही करीब तीन परसेंट तक दाम बढ़ा दिए हैं।

 

जिसके बाद उसके कॉमर्शियल व्हीकल बीस से पचास हजार रुपए तक महंगे हो जाएंगे। जनरल मोटर्स भी पांच जुलाई से गाड़ियों के दाम दो परसेंट तक बढ़ाने वाली है।

 

इसके अलावा मारुति, टाटा मोटर्स, टोयोटा जैसी कंपनियां भी दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। और हो सकता है कि अगले महीने से उनकी गाड़ियां भी महंगी हो जाएं। गाड़ियों के दाम में इस साल ये चौथी बढ़ोतरी है। कंपनियों का कहना है कि महंगे होते स्टील और टायर के चलते उनकी लागत काफी बढ़ गई है। जिसके चलते उन्हें दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें