Get App

बजाज की छोटी कार देगी 30KM/LT माइलेज:

बजाज ऑटो का दावा है कि उनकी छोटी कार बाजार में आएगी तो बाकी सबकी छुट्टी कर देगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2010 पर 4:26 PM
बजाज की छोटी कार देगी 30KM/LT माइलेज:

बजाज की छोटी कार देगी 30KM/LT माइलेज:

 

बजाज ऑटो का दावा है कि उनकी छोटी कार बाजार में आएगी तो बाकी सबकी छुट्टी कर देगी। कंपनी के एमडी राजीव बजाज का कहना है कि उनकी कार एक लीटर पेट्रोल में तीस किलो मीटर चलेगी। और इसकी कीमत भी करीब ढाई हजार अमेरिकी डॉलर के आसपास होने की उम्मीद है।--

 

बजाज ने लांच किया थ्री व्हीलर:

 

राजीव बजाज ने आज दिल्ली में बजाज ऑटो के दो नए थ्री व्हीलर भी लांच किए । 200 सीसी इंजन वाले इन थ्री व्हीलर्स में बेहतर पिकअप के साथ एक किलो गैस में चालीस किलोमीटर का माइलेज भी मिलेगा।

 

दोनों सीएनजी और एलपीजी वेरिएंट में मिलेंगे। इनमें से आरई 205 डी की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत एक लाख सत्ताइस हजार रुपए है जबकि आरई 205 एम की कीमत एक लाख छत्तीस हजार रुपए है।

 

ये दोनों मॉडल बीएस थ्री इमीशन स्टैंडर्ड भी पूरा करते हैं। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि उसका बजाज ब्रांड नेम खत्म करने का कोई इरादा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें