इस साल मई में बिकने वाली गाड़ियों की तादाद बारह लाख से ऊपर पहुंच गई है। पिछले साल ये करीब सवा नौ लाख ही थी। इनमें कार की बिक्री में मई में तीस परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
मई में कुल मिलकर करीब ड़ेढ़ लाख कारें बिकी हैं। जबकि पिछले साल एक लाख तेरह हजार कारें ही बिकीं थी। ऑटो मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन यानी SIAM का कहना है कि बाइक की बिक्री भी पच्चीस परसेंट बढ़ी है ये पिछले बार के पौने छै लाख से बढ़कर सवा सात लाख हो गई है।
सबसे ज्यादा उछाल कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में आया है जो करीब साठ परसेंट तक बढ़कर पचास हजार के पास पहुंच गई है।
