मारुति नैनो को टक्कर देने वाली अपनी छोटी कार सर्वो इस साल लांच कर देगी। कहा जा रहा है कि ये करीब सात सौ सीसी की कार करीब डेढ़ से दो लाख रुपए की होगी। हालांकि मारुति ने इस कार के बारे में पूरी तरह खुलासा अभी नहीं किया है।
पर सूत्रों के मुताबिक कार की सबसे बड़ी खासियत होगी इसका जोरदार माइलेज जो बीस किलोमीटर से ज्यादा हो सकता है। डिजाइन के लिहाज से ये एकदम नई जेनेरेशन कार होगी। इस प्राइस रेज में कार का मुकाबला नैनो से होगा जोकि छै सौ सीसी की है और एक से पौने दो लाख रुपए के बीच है।
