BMW ने आज अपनी रोडस्टर कार Z4 को भारत में लांच कर दी है। इस Z4 कूपे कार की कीमत है करीब 60 लाख रुपए।
BMW की इस पेशकश की खासीयत ये है कि महज 20 सेकेंड में Z4 की छत खुल जाती है। यानि इस कूप मॉडल में आप आउटडोर की फील भी ले सकते हैं।
टू सीटर रोडस्टर में 3 लीटर का ट्वीन टर्बो पेट्रोल इंजन लगा जिसका पावर है 306 हॉर्स पावर।
यही नही, Z4 की टॉप स्पीड है 250 किलोमीटर। और ये गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार करीब 5 सेकेंड में पकड़ लेती है।
कंपनी के अनुसार तीस से चालीस यूनिट Z4 एक साल में बेच पाएंगे।
