टोयोटा और मारुति सूजुकी के भारत में गाड़ियां रीकॉल के बाद अब लगता है कि BMW की बारी है।

 

कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें ग्राहकों ने BMW के खिलाफ खराब गाड़ियां बेचने के लिए केस दर्ज कराए हैं। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में BMW के एक ग्राहक जी पवन कुमार ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

 

जिसके बाद कंपनी ने इस ग्राहक को नई कार देने का ऑफर दिया है। लेकिन ग्राहक ने ये कहकर नई कार के ऑफर को ठुकरा दिया कि कंपनी को पहले से ही कारों की खराबी के बारे में पता था इसलिए उसे अपनी कारें रीकॉल करनी चाहिए।

 

ऐसा ही एक और मामला हैदराबाद में भी सामने आया है। यहां MBS ज्वेलर्स के सुकेश गुप्ता ने भी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच अभी चल रही है।

 

इसके अलावा, सेंट्रल क्राइम ब्रांच एक और मामले की जांच कर रहा है जिसमें कहा गया है कि BMW ने भारत में अपनी बिक्री के आंकड़े गलत बताए हैं।