Get App

GM की नई कार क्रूज

दो मॉडल में है क्रूज; कीमत 10.99 और 12.45 लाख रुपए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2010 पर 12:54 PM
GM की नई कार क्रूज

जनरल मोटर्स इंडिया ने आज अपनी सेडान कार क्रूज लांच की। डी सेगमेंट यानी की इस कार में दूसरी कारों के मुकाबले पुश बटन स्टार्ट और स्मार्ट स्क्रीन जैसे आधूनिक फीचर हैं।

 

बात करें कीमत की, तो क्रूज के लिए आपको ग्यारह लाख से पौने तेरह लाख रुपए चुकाने पड़ सकते है।

 

जनरल मोटर्स ने क्रूज को दो मॉडलों LT और LTZ में उतारा है। क्रूज में करीब दो हजार सीसी क्षमता वाला डीजल इंजन है।

 

कंपनी का दावा है कि क्रूज एक लीटर डीजल में अठारह किलोमीटर से ज्यादा माइलेज देगी।

 

जल्द ही कंपनी क्रूज का पेट्रोल और ऑटोमैटिक वर्जन भी बाजार में उतारेगी। फिलहाल देश भर में अब तक बारह सौ क्रूज की बुकिंग हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें