जनरल मोटर्स बीट से भी सस्ती कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इंडिया हेड कार्ल स्लिम के मुताबिक कंपनी अगले साल की शुरू तक इलेक्ट्रिक कार लांच करेगी।
शुरुआत में इसका लेफ्ट हैंड ड्राइव वर्जन आएगा। बाद में भारतीय बाजारों के लिए राइट हैंड ड्राइव वर्जन लांच होगा। इस कार की खास बात ये होगी कि इसमें खास किस्म का इंजन लगाया जाएगा जिससे बैटरी कार में ही चार्ज हो जाएगी
लेकिन कारों के नए लाच के साथ अब इनकी कीमत भी बढ़ सकती है। जनरल मोटर्स ने आज बताया कि अगर मेटल महंगे हुए तो कारें महंगी हो सकती हैं। कंपनी के इंडिया हेड कार्ल स्लिम के मुताबिक लागत बढ़ने की वजह से कंपनी अपने सभी मॉडल पांच से सात परसेंट बढ़ा सकती है।
