अप्रैल का महीना, ऑटो कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। मारुति सुजुकी, TVS मोटर और ह्युंदई ने अप्रैल महीने के बिक्री आंकड़े पेश किए हैं।

 

अप्रैल में मारुति ने कुल तीस परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। मारुति की घरेलू बिक्री भी साढ़े तेईस परसेंट बढ़कर अस्सी हजार के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा पैसेंजर कारों की बिक्री भी चौबीस परसेंट बढ़ी है।

 

अप्रैल में ह्युंदई की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले सवा सत्रह परसेंट बढ़ी है। ह्युंदई ने अप्रैल में बावन हजार से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। वहीं घरेलू बिक्री में अठ्ठाइस परसेंट की बढ़त आई है।

 

वहीं TVS मोटर ने अप्रैल में मार्च के मुकाबले तीस हजार ज्यादा टू व्हीलर बेचे हैं। TVS मोटर ने अप्रैल में एक लाख पैंतालिस हजार के करीब टू व्हीलर बेचे हैं।