बजाज ऑटो ने छोटी कार बनाने का इरादा फिलहाल टाल दिया है। कंपनी बाइक कारोबार पर ही फोकस बनाए रखेगी।

 

बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा है कि बाजार में पहले से ही कई छोटी कारें हैं इसलिए अभी छोटी कार लांच करने का कोई तुक नहीं बनता है।

 

कंपनी को अभी बाइक कारोबार में ही फोकस करना चाहिए। राहुल बजाज ने कहा कि पहले कंपनी थ्री व्हीलर को अपग्रेड करेगी, उसे फोर व्हीलर में भी तब्दील कर सकती है लेकिन इसे कार की शक्ल नहीं देगी।

 

अभी कुछ समय पहले ही बजाज ने रेनो निसान के साथ छोटी कार के लिए करार किया है।