Get App

जगुआर XJ की डिलीवरी शुरू

जगुआर-लैंड रोवर ने अपनी बहुचर्चित कार जगुआर XJ की डिलीवरी देश में शुरू कर दी है....

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2010 पर 8:28 AM
जगुआर XJ की डिलीवरी शुरू

अगर आप महंगी लग्जरी कारों के शौकीन हैं तो अब आपके लिए जगुआर सीरिज की सुपर लग्जरी कार देश में मौजूद है। जगुआर-लैंड रोवर ने अपनी बहुचर्चित कार जगुआर XJ की डिलीवरी देश में शुरू कर दी है। इस कार की कीमत 85 लाख रुपए है।

 

कार को स्पोर्टी लुक तो दिया ही गया है साथ ही कार में लगा है 5 लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन। इसी इंजन की मदद से ये लग्जरी सैलून 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर बड़ी आसानी से पहुंच जाती है। जगुआर XJ को इसी साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें