टोयोटा अपनी SUV, फॉर्च्यूनर की बुकिंग एक जुलाई यानि कल से दोबारा शुरू कर रही है। ये बुकिंग कुछ ही वक्त के लिए चलेगी। टोयोटा किर्लोस्कर ने पिछले साल अगस्त में मिड सेगमेंट SUV फॉर्च्यूनर लांच की थी।

 

शुरुआत में कंपनी हर महीने पांच सौ फॉर्च्यूनर का प्रोडक्शन कर रही थी। लेकिन डिमांड बढ़ने की वजह से कंपनी के लिए डिलीवरी देना मुश्किल हो गया। इसलिए कंपनी को 31 जनवरी से फॉर्च्यूनर की बुकिंग बंद करनी पड़ गई थी।

 

डिलीवरी तेज करने के लिए कंपनी ने फॉर्च्यूनर का प्रोडक्शन हर महीने पांच सौ से बढ़ाकर साढ़े नौ सौ यूनिट कर दिया है। कल से शुरू होने वाली बुकिंग की डिलीवरी अक्टूबर से दिसंबर के बीच होगी।