भारत, ट्रेंड्स

राम लला का सूर्य किरण: देखिए कैसे नीली किरणों के तिलक से चमका राम लला का मुखड़ा

Ram navami 2024: रामनवमी के मौके पर अयोध्या में राम लला के अनूठे तरीके से सूर्य तिलक हुआ। 17 अप्रैल को दोपहर 12.6 मिनट पर सूर्य की किरण राम लला के मस्तक पर पड़ी और करीब 4 मिनट तक यह रोशनी का तिलक लगता रहा। दिलचस्प है कि सूर्य तिलक सेरेमनी को वैज्ञानिकों की टीम ने अंजाम दिया है। एस के पाणिग्रही की लीडरशिप में वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक का इंतजाम किया था। सूर्य की किरणों को राम लला की मूर्ति तक पहुंचाने के लिए कई अष्टधातु के पाइप लगाए गए थे। सूर्य तिलक वाली किरणे गर्म ना हो इसलिए कई तरह के फिल्टर का इस्तेमाल किया गया था। ऑप्टो मैकेनिकल सिस्टम से सूर्य की किरणें भगवान तक पहुंचाई गई थी।