मार्केट्स

Sensex @ 80000 : इन 5 शेयरों के दम पर रॉकेट बना सेंसेक्स

सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 80,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अब इस तेजी में आपका पोर्टफोलियो शामिल हो या ना हो लेकिन आपको एक साइकोलॉजिकल संतुष्टि तो जरूर मिल रही होगी। 3 जुलाई को सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का लेवल पार किया था। और इस रैली की खास बात ये रही कि सेंसेक्स ने रिकॉर्ड रफ्तार से 70 हजार से 80 हजार तक का लेवल पार किया है। इस रैली की एक और खास बात है लेकिन वो बताने से पहले आप कॉमेंट करके हमें बताइए कि आपके पोर्टफोलियो को इस रैली का फायदा हुआ है या नहीं?