विदेश

ट्रंप खुद ही खत्म कर लेंगे अपने पर चल रहे केस

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को बड़ा झटका देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में बढ़त ले ली है। ट्रंप ने बुधवार को बैटल ग्राउंड कहे जाने वाले जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में जीत हासिल की और अगले राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोटों तक पहुंचने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो ये सिर्फ व्हाइट हाउस तक सीमित नहीं रहेगा। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल अब यह उठता है कि ट्रंप के खिलाफ जो आपराधिक मामले चल रहे हैं, राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद अब उनका क्या होगा?