Israel Hezbollah War: पेजर, वॉकी टॉकी कैसे बने बम? प्लानिंग ऐसी बन जाए फिल्म
Lebanon Blasts: सबसे पहले धमाके मंगलवार को स्थानीय समय शाम करीब 3.30 बजे हुए। ऐसा लगता है कि पेजर्स पर हिजबुल्लाह लीडरशिप का एक स्पेशल मैसेज आया और धमाके हो गए। मंगलवार के विस्फोटों में 12 लोग मारे गए और लगभग 2,800 घायल हो गए। इसके बाद बुधवार को हुए विस्फोटों की दूसरी लहर में 14 लोग मारे गए, जब वॉकी-टॉकी फटने लगे।