पत्नी को बचाने के लिए राष्ट्रपति ने लगा डाला मार्शल लॉ!
दक्षिण कोरिया में मंगलवार रात बड़ा जबरदस्त बवाल मच गया, जब राष्ट्रपति यून सुक येओल ने देश में "इमरजेंसी मार्शल लॉ" की घोषणा कर दी। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यू-टर्न भी ले लिया। मंगलवार (3 दिसंबर) की रात, उन्होंने अचानक मार्शल लॉ की घोषणा की। 1980 के बाद ये पहला मौका था, जब दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया गया। क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें ये वीडियो.