Get App

चीन के खिलाफ बोलना Jack Ma को पड़ा भारी, सरकार की कार्रवाई के बीच 81% गिरा Alibaba ग्रुप का मुनाफा

Alibaba का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 81% घटकर 5.37 अरब युआन पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2021 पर 7:46 PM
चीन के खिलाफ बोलना Jack Ma को पड़ा भारी, सरकार की कार्रवाई के बीच 81% गिरा Alibaba ग्रुप का मुनाफा
Jack Ma' Alibaba Group

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज चीनी कंपनी अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) ने गुरुवार को बताया कि हालिया तिमाही में उसका प्रॉफिट 81 प्रतिशत गिर गया है। Alibaba के मुनाफे में यह भारी गिरावट ऐसे समय में आई है, जब शी जिनपिंग की अगुआई वाली चीन सरकार (Chinese Government) अपने देश के बड़ी टेक कंपनियों पर लगाम लगाने का अभियान छेड़ा हुआ है। इसके चलते चीनी टेक कंपनियों की आमदनी और मुनाफे में भारी गिरावट देखी जा रही है।

Alibaba ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका मुनाफा घटकर 5.37 अरब युआन (83.3 करोड़ डॉलर) पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 28.77 अरब युआन था।

हांगझोऊ (Hangzhou) शहर में मुख्यालय वाली अलीबाबा ने बताया कि हालांकि सितंबर तिमाही में उसकी आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह करीब 29 पर्सेंट बढ़कर 200.7 अरब रहा। पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही में भी कंपनी के रेवेन्यू में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी देखी गई थी। अलीबाबा ने बताया कि उसकी आमदनी का अधिकतर हिस्सा ईकॉमर्स सेक्टर से आया।

अलीबाबा की कमाई के नतीजों पर पूरी दुनिया की इसलिए नजर थी ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि चीन सरकार की तरफ से बिग टेक कंपनियों पर लगाम लगाने की कार्रवाई शुरू करने का वहां की सबसे हाई-प्रोफाइल कंपनियों में से एक पर कैसा असर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें