Get App

Alphabet Q2 Results: Google चलाने वाली कंपनी अल्फाबेट का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा, सिर्फ 13% रही ग्रोथ

अल्फाबेट की प्रति शेयर आय (EPS) जून तिमाही में 1.21 डॉलर रही। एनालिस्ट्स ने इसके 1.28 डॉलर रहने की उम्मीद जताई थी। यूट्यूब एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 7.34 अरब डॉलर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 1:24 PM
Alphabet Q2 Results: Google चलाने वाली कंपनी अल्फाबेट का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा, सिर्फ 13% रही ग्रोथ
अल्फाबेट ने रेवेन्यू का कोई अनुमान नहीं दिया है। लेकिन, एनालिस्ट्स का मानना है कि इस साल रेवेन्यू 14 फीसदी ग्रोथ के साथ 293.9 अरब डॉलर रह सकता है।

Alphabet ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। लगातार दूसरी तिमाही कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू उम्मीद के मुकाबले कम रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 13 फीसदी रही। एक साल पहले यह 62 फीसदी थी। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 69.69 अरब डॉलर रहा। एनालिस्ट्स ने रेवेन्यू 69.9 अरब डॉलर रहने की उम्मीद जताई थी। अल्फाबेट गूगल (Google) ब्रांड नाम से सेवाएं देती हैं।

अल्फाबेट की प्रति शेयर आय (EPS) जून तिमाही में 1.21 डॉलर रही। एनालिस्ट्स ने इसके 1.28 डॉलर रहने की उम्मीद जताई थी। यूट्यूब एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 7.34 अरब डॉलर रहा। गूगल क्लाउड रेवेन्यू 6.28 फीसदी रहा। कंपनी के सीएफओ रूथ पोराट ने कहा कि डॉलर की मजबूती की वजह से रेवेन्यू ग्रोथ में 3.7 फीसदी की कमी आई। उन्होंने अगली तिमाही में डॉलर की मजबूती का असर और भी ज्यादा रहने का अनुमान जताया।

यह भी पढ़ें : EPFO Update: इंतजार होगा खत्म! कर्मचारियों को इस दिन मिलेंगे 81,000 रुपये, ऐसे जान सकते हैं बैलेंस

कंपनी का एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू सिर्फ 12 फीसदी बढ़कर 56.3 अरब डॉलर रहा। बढ़ती महंगाई की वजह से कंपनियों ने एडवर्टाइजिंग पर अपना खर्च घटाया। जिसका असर अल्फाबेट के रेवेन्यू पर पड़ा। यूट्यूब डिवीजन का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। इसकी सेल्स सिर्फ 5 फीसदी बढ़ी। पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 84 फीसदी बढ़ी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें