दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffet) के साथ प्राइवेट लंच करने के लिए एक शख्स ने 1.9 करोड़ डॉलर (148 करोड़ रुपये) की बोली लगाई है। 91 वर्षीय वॉरेन बफे हर साल एक चैरिटी प्रोग्राम में शामिल होते हैं, जिसके तहत उनके साथ लंच करने के लिए बोली लगाते हैं। इस चैरिटी प्रोग्राम की इस साल 21वीं वर्षगांठ थी।
चैरिटी प्रोग्राम का आयोजन नॉन-फॉर प्रॉफिट संगठन ग्लाइड फाउंडेशन (Glide Foundation) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे (eBay), के साथ मिलकर किया था। ग्लाइड फाउंडेशन गरीबी, भूख और बेघर लोगों की समस्याओं को दूर करने पर काम करती है।
eBay के मुताबिक, 12 जून को 25,000 डॉलर के साथ बोली को शुरू किया था और शुक्रवार 18 जून को यह खत्म हुई। इस दौरान एक अनजान शख्स ने 1.9 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड बोली लगाकर वॉरने बफे के साथ लंच करने का मौका जीता है। यह पिछले 21 सालों में इस कार्यक्रम के लिए आई सबसे बड़ी बोली है।
वहीं वॉरेन बफे ने एक बयान में कहा, "यह एक अच्छी खबर है। मैं दुनिया भर के बहुत सारे दिलचस्प लोगों से मिला हूं। इन सबकी एक खास विशेषता यह है कि उन्हें लगता है कि उनके पैसे का बहुत अच्छा इस्तेमाल होने वाला है।"
वॉरेन बफे के साथ लंच के लिए इस साल इतनी अधिक बोली लगने के पीछे एक कारण यह भी है कि यह उनके साथ लंच करने की आखिरी नीलामी थी। अगले साल अब ये नीलामी नहीं होगी। वहीं इसके पिछले 2 सालों से यह लंच कार्यक्रम कोरोना के चलते नहीं आयोजित नहीं हो सका था।
यह पहला मौका नहीं है, जब किसी ने वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए भारी भरकम बोली लगाई है। इससे पहले साल 2019 जस्टिन सुन नाम के एक शख्स ने वॉरने बफे के साथ लंच करने के लिए 45 लाख डॉलर (35 करोड़ रुपये) की बोली लगाई थी। वहीं साला 2010 और 2011 में यह बोली टेड वेस्लर नाम के शख्स ने भी करोड़ों में बोली लगाई थी और बाद में वेस्लर को वॉरने बफे ने अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में हायर किया था।
फोर्ब्स के बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, वॉरेन बफे फिलहाल दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास कुल 93.4 अरब डॉलर की संपत्ति है।